चांदरास / भैरूलाल टेलर
बागोर:- भगत सिंह युवा शक्ति संगठन ने जिले की तहसील कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तहसील अध्यक्ष के नामो की घोषणा की।
जिलाध्यक्ष नानू राम चौधरी ने संगठन के संस्थापक शिव लाल जाट के निर्देशानुसार तहसील अध्यक्ष के नाम की घोषणा की,जिसमे मुकेश कुमार शर्मा कोटड़ी, रामेश्वर लाल जाट सहाड़ा, डाल चन्द सालवी करेड़ा, नारायण लाल गुर्जर भीलवाड़ा, मदन चौधरी रायपुर, रामस्वरूप जाट आसीन्द, लक्की सुवालका बनेड़ा, कैलाश जाट माण्डल, मनोज गुर्जर शाहपुरा, महेंद्र जाट माण्डलगढ़, अशोक चौधरी हुरड़ा तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया वही रोशन लाल जाट सहाड़ा, जगरूप सिंह रावत व शिवराज जाट हुरड़ा, गोविन्द सिंह सिन्दल करेड़ा, सुरेश चंद्र जाट माण्डल को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नानू राम चौधरी ने उन्हें संगठन की गरिमा बनाएं रखते हुए देश हित में कार्य करने के निर्देश दिए। संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भगत सिंह की विचारधारा से रूबरू करवाकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना, साथ ही गरीब, दलित, पीड़ित और किसान वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना है।